कोण्डागांव

डीआईजी ने किया कोंडागांव जिले का वार्षिक निरीक्षण
26-Apr-2023 10:07 PM
डीआईजी ने किया कोंडागांव जिले का वार्षिक निरीक्षण

  दरबार लगाकर पुलिस के अधिकारी एवं जवानों से की चर्चा   
बेसिक पुलिसिंग एवं सामुदायिक पुलिसिंग पर दिया जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 26 अप्रैल।
मंगलवार को उप पुलिस महानिरीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर बालाजी राव द्वारा कोंडागांव जिले का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोंडागांव जिले के पुलिस अधिकारी एवं जवान निरीक्षण हेतु निर्धारित वर्दी में शामिल हुए।
 
डीआईजी ने सर्वप्रथम पुलिस परेड ग्राउंड, रक्षित केंद्र, चिखलपुटी में जिला पुलिस अधिकारी एवं जवानों के परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया एवं परेड में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का गणवेश का निरीक्षण किया। बाद में पृथक-पृथक रूप से टोलियों का परेड निरीक्षण किया गया,। परेड में जिन अधिकारी/कर्मचारियों का वेषभूषा उच्च कोटि का था एवं जिन अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा परेड में उत्कृष्ठ प्रदर्षन किया उनको पुरस्कृत किया गया।
 
परेड निरीक्षण उपरांत डीआईजी ने रक्षित केंद्र के वाहन शाखा के वाहनो का निरीक्षण किया । इस दौरान उनके द्वारा वाहनों का नियमित रूप से देखभाल एवं खराबियों का दुरस्त कर हर एक परिस्थितियों में उपयोग हेतु तैयार रखने निर्देषित किया गया। रक्षित निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर रक्षित केंद्र के आसपास की साफ-सफाई एवं शासकीय संपत्ति के रखरखाव का निरीक्षण किया गया। डीआईजी साहब द्वारा आर्मोरर शाखा के निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार मे रखें हथियारों की साफ सफाई का निरीक्षण किया गया।

डीआईजी ने रक्षित केंद्र कोंडागांव में दरबार लगाकर 400 पुलिस के अधिकारी एवं जवानों के साथ चर्चा की। दरबार के दौरान डीआईजी साहब द्वारा सभी जवानों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए बेसिक पुलिसिंग एवं सामुदायिक पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया। 
 उप पुलिस महानिरीक्षक ने कोंडागांव जिले में पुलिस के वार्षिक कार्ययोजना पर उद्बोधन दिया। कहा-आमजन की शिकायत पुलिस के व्यवहार से रहती है अत: सभी अधिकारी एवं जवानों को अपने आचरण एवं व्यवहार सुधार लाते हुए अच्छे पुलिसिंग करने के आदेश दिए गए। साथ ही बेसिक पुलिसिंग करते हुए पुलिस के समक्ष आए पीडि़त पक्ष के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुए उनकी समस्याएं सुनने निर्देशित किया गया।

डीआईजी बालाजी राव द्वारा परेड की सलामी, परेड का निरीक्षण, दरबार एवं रक्षित केंद्र व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.)  के साथ  जिले के अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

श्री राव द्वारा कोंडागांव जिला मुख्यालय के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोंडागांव के समस्त शाखाओं का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों से चर्चा कर पुलिस अधीक्षक को जवानों के वेलफेयर के संबंध में चर्चा किया गया।

कोंडागांव मुख्यालय के निरीक्षण के पश्चात डीआईजी साहब द्वारा थाना माकड़ी का भी निरीक्षण किया गया।

थाना के निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी को थाना के दस्तावेज के रख रखाव एवं परिसर के शासकीय आवास एवं अन्य निर्माण के मरम्मत हेतु निर्देश दिए गए। 

थाना माकड़ी के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल (भापुसे.) व थाना प्रभारी माकड़ी सोनसिंह सोरी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news