कोण्डागांव

ओम माथुर का कोण्डागांव में प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत
26-Apr-2023 10:08 PM
ओम माथुर का कोण्डागांव में प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 26 अप्रैल।
दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का कोण्डागांव के कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

रायपुर नाका से नगर के रेस्ट हाउस तक बाइक रैली निकाली गई, तत्पश्चात रेस्ट हाउस में महिला मोर्चा के द्वारा तिलक कर फूल माला पहना कर स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य लता उसेंडी ने कोण्डागांव के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से ओम प्रकाश माथुर का स्वागत किया।

प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने अपने उद्बोधन में इस भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया, साथ ही अबकी बार भाजपा सरकार के नारे के साथ आने वाले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के समस्त कार्यकताओं में जोश भरा। साथ ही माथुर जी के साथ भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, सांसद संतोष पांडे, जिला अध्यक्ष दिपेश अरोरा  उपस्थित रहे।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन, विधानसभा सह प्रभारी बृजमोहन देवांगन, गोपाल दीक्षित, दयाराम पटेल, जसकेतु उसेंडी, जितेंद्र सुराना, जैनेंद्र ठाकुर, कुलवंत चहल, सुभाष पाठक, बालसिंह बघेल कमलेश मोदी, पोल्टू चौधरी, प्रतोष त्रिपाठी, बालकुंवर प्रधान, प्रेमनाग संतोष पात्र, महेंद्र पारख, बंटी नाग, अविनाश सोरी, नागेश देवांगन, रौनक पटेल मीनू कोर्राम मंगतू राम नेताम अश्वनी पांडे दिलीप दीवान अशोक शार्दुल संजय मोदी दीपेंद्र नाग चंदन साहु संजू पोयाम  हरी देवांगन महेन्द्र नेताम इना श्रीवास्तव तेज देवांगन ललित देवांगन  दिलावर खान रोशन सेन भानु सोनमणी लक्ष्मी ध्रुव एवं कोण्डागांव के समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news