बालोद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 30 अप्रैल। नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्रमांक 19 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने कहा कि वार्डवासियों ने वार्ड की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिस पर उन्होंने उक्त वार्ड का निरीक्षण कर विभिन्न समस्याओं से वार्डवासियों को हो रही परेशानियों से को देखते हुए, वार्ड में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
उन्होंने वार्ड वासियों को आश्वस्त किया कि वार्ड की किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे उन्हें अवगत कराएं उनकी समस्या का निराकरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, अन्नपूर्णा राणे , पूर्व पार्षद गीता मरकाम, वार्ड 8 पार्षद स्वप्नील तिवारी , वार्ड 5 पार्षद जनक निषाद, ईगल एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।