कोण्डागांव

साप्ताहिक बाजार से 5 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त
08-May-2023 8:07 PM
 साप्ताहिक बाजार से 5 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

21 लोगों पर 10 हजार का जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 8 मई।
रविवार को कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले साप्ताहिक बाजार में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार प्रतिबंधित प्लाटिक के उपयोग रोकने हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा अभियान चलाया गया। जिसके तहत साप्ताहिक बाजार में दल द्वारा व्यवसायियों की दुकानों एवं मछली मार्केट की दुकानों की जांच कर प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथिन प्रयोग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। जिसमें 21 लोगों को 10500 रुपयों का जुर्माना लगाया गया साथ ही 5.1 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लाटिक पॉलीथिन को जप्त भी किया गया। जुर्माने के साथ व्यवसायियों को समझाइश देते हुए अगली बार कृत्य के दोहराव पर न्यायालयीन कार्यवाही की चेतावनी दी गयी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news