कोण्डागांव

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष बने मनजीत
12-May-2023 10:35 PM
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष बने मनजीत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कोण्डागांव, 12 मई।
जिला मुख्यालय में स्थित गुरुद्वारा में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा का गठन किया गया। जिले के सिखों ने गुरुद्वारा में एक आपात बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु सरदार मंजीत सिंह अजमानी को छत्तीसगढ़ सिख समाज प्रभारी सरदार गुरमीत सिंह सैनी व सिख धर्म के प्रचारक अमृतसर कमेटी के अध्यक्ष सरदार सुख वरण सिंह धनु की अध्यक्षता में नियुक्त किया गया।

सिख समाज  कोडागांव की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद हेतु सरदार त्रिलोचन व सनी सिंह गिल, सचिव सरदार मनोहर सिंह सग्गू, सहसचिव शुभम सखूजा व परमजीत सिंह संघे, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बंसल सहकोषाध्यक्ष कमलदीप सिंह अजमानी व स्टोर इंचार्ज सरदार मनदीप सिंह , सरदार  सोरग सिंह, सरदार इन प्रीत सिंह, संस्कृति कार्यक्रम प्रभारी सरदार इंद्रपाल सिंह कोहली, सरदार हर मोहन सिंह कोहली तथा प्रचार प्रसार प्रभारी सरदार सुखदेव सिंह बंसत, सरदार अमरजीत सिंह बाली वह रचित दुआ की नियुक्ति की गई।

सक्रिय कार्यकारिणी सदस्यों में देवेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, हरदीप सिंह अजमानी, रजक सग्गू, अमन कोहली, सुनील सखूजा, गुरबचन सिंह,सुखविंदर सिंह, नानकराम कटियारा, सुधीर सखूजा,लखविंदर सिंह, हरभजन सिंह सतवीर, पीयूष दुआ, राजन दुआ, यस छावड़ा, इंद्रजीत सिंह, हनी सिंह, प्रदीप अरोरा, योगेश अरोरा व अन्य सदस्यों को मनोनीत की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news