धमतरी

अमृत नाग किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नियुक्त
17-May-2023 9:18 PM
अमृत नाग किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नियुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 17 मई। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा के सहमति, प्रभारी महासचिव पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन, मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, हरी गोविन्द सिंह तिवारी छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस प्रभारी,  अमरजीत सिंह चावला प्रभारी महामंत्री (संगठन) एवं सुमित्रा धृतलहरे प्रभारी महामंत्री मोर्चा प्रकोष्ठ की अनुमति,  प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास साहू के अनुशंसा पर वरिष्ठ कांग्रेसी अमृत लाल नाग को छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्ति के लिए अमृत नाग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस रामबिलास साहू, एवं सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाएंगे। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।

अमृत लाल नाग को छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव, दिव्यांग जन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व विधायक अंबिका मरकाम, पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष भूषण साहू, मंडी सदस्य राजेन्द्र सोनी, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रताप नाग, वरिष्ठ कांग्रेसी उत्तम गोलछा,किशन मगेंद्र कैलाश नाथ प्रजापति, रवि ठाकुर, अखिलेश दुबे, डिहू राम साहू, करण चंद्राकर, नारद साहू, भानेंद्र ठाकुर, मनोज साक्षी,मीना बंजारे, उमेश देव, छबि ठाकुर, अख़्तर खान, नारद ध्रुव, अय्यूब खान, राजेन्द्र ठाकुर, टेश्वर ध्रुव, आसिफ खान, भरत निर्मलकर, नरेश छैदेहा, पेमन स्वर्णबेर, सचिन भंसाली, अनवर रजा, सविता सोन, नंदिनी कंचन, विमला मरकाम, नीरज साहू, सोनू चौहान, महेंद्र पाण्डेय, प्रदीप सोन, तेजेंद्र भट्ट, नदीम अली, आदित्य ठाकुर सहित क्षेत्र के कांग्रेस जनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news