धमतरी

पूर्व विधायक इंदर समेत भाजपाईयों ने किया गौठानों का निरीक्षण
22-May-2023 7:04 PM
पूर्व विधायक इंदर समेत भाजपाईयों ने किया गौठानों का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 22 मई। चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल नगरी के विभिन्न गांवों में भाजपा के दल प्रमुख धमतरी के पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा के नेतृत्व में गौठानों का निरीक्षण किया गया।

भाजपाइयों ने बताया कि राजपुर गौठान में छ: माह से गोबर खरीदी बन्द है। प्रबन्धन समिति घाटे में चल रही है। उन्नीस लाख के लायक काम नहीं हुआ है। पानी नहीं होने के कारण वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण नहीं हो पा रहा है। सन्तोष चौहान के साथ गांव वालों ने बताया कि कोटाभर्री में मवेशी कम है फिर भी जबरदस्ती बनाया गया है, जबकि डोंगरडुला में मवेशी ज्यादा है और वहां जगह भी है। मांग करने पर भी नहीं बनाया गया। गौठान में थोड़ा बहुत मुरुम डालकर खानापूर्ति करके भ्रष्टाचार किया गया है।

 कार्यक्रम में पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा के साथ मण्डल अध्यक्ष मोहन नाहटा, मंडल संयोजक नागेन्द्र शुक्ला, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम, मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू, प्रवीण साहू धमतरी, दिग्विजय सिंह ध्रुव, जनपद सदस्य बंशीलाल सोरी, कार्तिक विश्वकर्मा, सन्तोष चौहान, हिम्मन सूर्यवंशी, दयाराम नेताम, गौतम चन्द्रवँशी, संतोष निषाद उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news