बलौदा बाजार

बूथ चलो अभियान में सम्मिलित हुए मो. अकबर व गुण्डरदेही विधायक
09-Jul-2023 2:47 PM
बूथ चलो अभियान में सम्मिलित हुए मो. अकबर व गुण्डरदेही विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 9 जुलाई।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर भूत चलो अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन के वन आवास एवं पर्यावरण, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर जी, गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद , ने स्थानीय नेता कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विक्रम गिरी के साथ बूथों में किया संपर्क।

बलौदाबाजार ब्लाक कांग्रेस ग्रामीण द्वारा बूथ चलो आभियान की शुरुवात करते हुए बूथ क्रमांक 111,112,113, एवम 114 लटुवा, बूथ,क्रमाँक 92,93 मोहतरा मे शुक्रवार को ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद अकबर जी ,एवं कुंवर सिंह निषाद के द्वारा रवान, अर्जूनी, पौसरी,कर्मदा एवम धवई मे अलग-अलग विभिन्न बूथों में जाकर 2021 मे बनाए गए बूथ कमेटी के अध्यक्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी गाइडलाइन के तहत सौंपी जा रही जवाबदारी से उन्हें अवगत कराया।

फिर मतदाताओं से भी सीधा संपर्क कर भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया ,हितग्राहियों से भी संपर्क कर उनका सुखद प्रतिक्रिया की अनुभूति ली। जनकल्याणकारी योजनाओं के बढ़ाए गए दायरे की जानकारी देकर एक बार फिर से कांग्रेस सरकार बनाने की अपील की।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news