धमतरी

मध्याह्न भोजन योजना के तहत 1518 क्विंटल खाद्यान्न आबंटित
17-Aug-2023 3:58 PM
मध्याह्न भोजन योजना के तहत  1518 क्विंटल खाद्यान्न आबंटित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 17 अगस्त। मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के 1344 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए माह सितम्बर हेतु कुल 1518 क्विंटल 20 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। इसमें 887 प्राथमिक स्कूलों के लिए 705 क्ंिवटल 60 किलोग्राम और 457 माध्यमिक स्कूलों के लिए 812 क्विंटल 60 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है।

 जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि धमतरी विकासखण्ड के 289 स्कूलों के लिए 377 क्विंटल 10 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया। इसमें 173 प्राथमिक स्कूलों के लिए 172 क्विंटल और 116 माध्यमिक स्कूलों के लिए 205 क्विंटल10 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है।

इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के 306 स्कूलों के लिए 461 क्विंटल 10 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। इसमें 186 प्राथमिक स्कूलों के लिए 212 क्विंटल 10 किलोग्राम और 120 माध्यमिक स्कूलों के लिए 249 क्विंटल  चावल आबंटित किया गया है।

मगरलोड विकासखण्ड के 226 स्कूलों के लिए 271 क्विंटल 30 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इनमें 154 प्राथमिक स्कूलों के लिए 127 क्विंटल 50 किलोग्राम और 72 माध्यमिक स्कूलों के लिए 143क्विंटल 80 किलोग्राम खाद्यान्न शामिल है। इसी तरह नगरी विकासखण्ड के 469 स्कूलों के लिए 408 क्विंटल 70 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इसमें 343 प्राथमिक स्कूलों के लिए 194 क्विंटल और 126 माध्यमिक स्कूलों के लिए 214 क्विंटल 70 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news