धमतरी

सिहावा से श्रवण मरकाम भाजपा के प्रत्याशी घोषित
19-Aug-2023 8:09 PM
  सिहावा से श्रवण मरकाम भाजपा के  प्रत्याशी घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 19 अगस्त। सिहावा विधानसभा के अजजा वर्ग के लिए आरक्षित सीट से भाजपा के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। इनके नाम को घोषणा होते ही पूरे सिहावा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। पिछले विधानसभा चुनाव 2018 के अंतिम क्षणों में इनका टिकट कट गया था। पार्टी ने इन पर फिर से भरोसा जताते हुए इन्हें पुन: टिकट दिया है। पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने छत्तीसगढ़ से चर्चा करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और सिहावा विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से सिहावा विधानसभा में भाजपा का कमल खिलेगा। ज्ञात हो कि पूर्व विधायक श्रवण मरकाम 2013 - 2018 तक सिहावा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अंबिका मरकाम को 7487 वोटों से हराया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news