धमतरी

महिला मोर्चा ने डॉक्टर्स-पुलिस को बांधी राखी
25-Aug-2023 7:55 PM
महिला मोर्चा ने डॉक्टर्स-पुलिस को बांधी राखी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 25 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कुरुद विधानसभा क्षेत्र की बहनों ने आज पुलिस के जवानों को, डॉक्टर्स एवं स्वास्थ्य सेवकों को राखी बांधी।

शुक्रवार को हर वर्ष की भाँति इस बार भी कुरुद थाने में जाकर महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने पुलिस जवानों को राखी बांध उनसे उपहार के तौर पर क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर नियंत्रण लगाने की माँग की। इसके बाद महिला मोर्चा ने कुरुद के सिविल हॉस्पिटल में जाकर सेवारत डॉक्टर्स एवं स्वास्थ्य सेवकों को राखी बांध उनसे मरीजों की अच्छी देखभाल करने का उपहार मांगा।

महिला मोर्चा विधानसभा प्रभारी ज्योति चंद्राकर ने सभी भाइयों के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए रक्षाबंधन की बधाइयाँ दी।

इस मौके पर गायत्री साहू, भारती पंचायन, नंदनी साहू, भूमिका सिन्हा, ममता साहू, विद्या शर्मा,भारती बैस, चित्ररेखा टंडन, कविता चंद्राकर,अनुराधा साहू, शीतल नागरची, कमिथला साहू, ममता साहू, फूलबासन सिन्हा, हेमा सेन, गीता साहू, जोहत्री साहू, भावना यादव, दिव्या ठाकुर, लता साहू, संगीता यादव आदि मौजूद थीं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news