महासमुन्द

कांग्रेस की लोकप्रियता से भाजपा परेशान, इसीलिए दो महीने पहले ही उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की-शैलजा
26-Aug-2023 2:05 PM
कांग्रेस की लोकप्रियता से भाजपा परेशान, इसीलिए दो महीने पहले ही उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की-शैलजा

 प्रदेश प्रभारी ने महासमुंद में कांग्रेस की नब्ज टटोली

महासमुंद, 26 अगस्त। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कल दिनभर महासमुंद जिले में कांग्रेस की नब्ज टटोली। वे सुबह 10 बजे से महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सभी आठों विधानसभा क्षेत्र के विधायक, पूर्व विधायक, प्रमुख पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों से भेंट करने यहां पहुंची थी। इसके बाद शाम साढ़े 4 बजे उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा की।

बताया गया कि उन्होंने 350 कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लोकप्रियता से भाजपा परेशान है, इसीलिए उन्होंने दो महीने पहले ही उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की है। 

 पत्रकार वार्ता में उनके साथ सप्तगिरी उल्का, चंदन यादव, संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर व द्वारिकाधीश यादव, विधायक द्वय देवेंद्र बहादुर सिंह व किस्मतलाल नंद, जिलाध्यक्ष डा. रश्मि चंद्राकर समेत आठों विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सितम्बर माह के पहले सप्ताह में कांग्रेस के टिकटों की घोषणा हो सकती है। उन्होंने स्वीकार किया कि छग में शराबबंदी की जरूरत कार्यकर्ताओं ने भी बताई है और पार्टी में भी यह बात आई थी। पार्टी ने आमजनों से मुलाकात कर इस पर विचार किया और सहमति इस बात पर बनी कि अभी इसका समय नहीं आया है।

 संगठन कैसा चल रहा है, जीत की उम्मीद कैसी है, विधानसभा क्षेत्र का क्या समीकरण बन रहा है, पार्टी के कार्यक्रम, राज्य सरकार की योजनाएं, जीतने के लिए तैयारी के  बारे में पत्रकारों के सवाल के दौरान कुमारी शैलजा अपनी डायरी में बातें नोट करती चल रही थीं। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के समूहों में जिनसे बात हुई उनसे अलग तरह की चर्चा हुई। जबकि, विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्षों तथा निगम, मंडलों के अध्यक्षों से कुछ अलग सवाल था। विधायकों से पूछा गया कि चुनाव जीतने की क्या तैयारी है, जीत के क्या-क्या फैक्टर काम करेंगे आदि। 

छग प्रभारी कुमारी शैलजा कल सुबह 10 बजे से देर शाम तक महासमुंद में रहीं। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आठों विधानसभा क्षेत्रों से आए करीब 300-350 प्रमुख पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से बंद कमरे में बात कर उनके विधानसभा क्षेत्र की नब्ज टटोली। विधायक, जिलाध्यक्ष, निगम.मंडल अध्यक्षों से वन टू वन मुलाकात की। जबकि अन्य पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के समूहों से मिलीं। इस भेंट का मतलब यह था कि संबंधित विधानसभा क्षेत्र में कैसा चुनावी माहौल बन रहा है।

 कुमारी शैलजा के साथ छग सहप्रभारी द्वय सप्तगिरी उल्का और चंदन यादव यहां पहुंचे थे। जिले में प्रवेश करते ही नदी चौक घोड़ारी, खरोरा, विधायक निवास, कांग्रेस भवन, जनपद के पास उनका आत्मीय स्वागत या गया। सर्किट हाउस में तब तक आठों विधानसभा क्षेत्रों से आए पांचों विधायक, पूर्व विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधियों समेत प्रमुख पदाधिकारी एकत्र हो चुके थे। कुमारी शैलजा से बंद कमरे में भेंट के लिए कांग्रेसजनों ने एक मापदंड बना रखा था। मापदंड के अनुसार ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा था।

 सहप्रभारी द्वय सप्तगिरी उल्का और चंदन यादव ने चुनाव की तैयारियों को लेकर भी सवाल किए। जिलाध्यक्ष महासमुंद रश्मि चंद्राकर, जिला महामंत्री संजय शर्मा आदि ने कमरे के बाहर सूची के अनुसार विपिन साहू, नरेश सलूजा, अनुराग मसीह आदि ने व्यवस्था सम्हाल रखी थी। भेंट मुलाकात के दौरान कई कांग्रेसजनों ने अपनी दावेदारी पेश की। अनेक दावेदारों ने अपनी फाइल

और बायोडाटा भी छग प्रभारी को सौंपा। बाद में उन लोगों ने भी मुलाकात की जिनके नाम सूची में नहीं थे।

इस भेंट मुलाकात को आसान बनाने के लिए विधान सभावार प्रभारी नियुक्त किए गए थे। भेंट की शुरूआत उन्होंने जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर से की। उनसे चारों विधानसभा सीटों की स्थिति पर बारीकी से चर्चा की। शाम को जाते समय कांग्रेसजनों ने नारेबाजी करते हुए गजमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।

 महासमुंद विधानसभा से संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर, महिला आयोग सदस्य अनिता जी रावटे, नपा अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, अमरजीत चावला,पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर के सुपुत्र दिव्येश चंद्राकर, राजेंद्र चंद्राकर, जनक ध्रुव, खल्लारी से संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव,पर्यटन मंडल सदस्य अंकित बागबाहरा, महेंद्र चंद्राकर, केशव चंद्राकर, बसना से विधायक व छग वन विकास निगम अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव,इस्तियाक खैरानी,अरविंदर छाबड़ा, सरायपाली से विधायक किस्मतलाल नंद, चातुरी नंद, कुरूद से मंडी अध्यक्ष नीलम चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, कांति साहू, कुरूद से देवव्रत साहू, धमतरी से महापौर विजय देवांगन,पूर्व विधायक द्वय गुरूमुख सिंह होरा, हर्षद मेहता, जिलाध्यक्ष उमेश लोहानी, नीशु चंद्राकर, प्रदेश सचिव गिरधर आवड़े, खिलावन बघेल, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, मनोजकांत साहू, जसमीत बादल मक्कड़, निखिलकांत साहू, दिलीप चंद्राकर, राजिम से विधायक अमितेश शुक्ल, जिलाध्यक्ष भावसिंह साहू, मंडी अध्यक्ष ओम राठौर,पुष्पा जगन्यथ साहू, लक्ष्मी साहू, बिन्द्रा नवागढ़ से लोकेंद्र कोमरी, संजय नेताम कल महासमुंद पहुंचे थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news