महासमुन्द

राष्ट्रीय खेल दिवस पर वॉलीबॉल मैच
26-Aug-2023 3:10 PM
राष्ट्रीय खेल दिवस पर वॉलीबॉल मैच

महासमुंद,26 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को जिला मुख्यालय महासमुंद सहित जिले के अन्य जगह इंडोर, आउटडोर एवं मनोरंजनात्मक गतिविधियां आयोजित होंगी। इन खेल गतिविधियों में जिले के हर आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। खेल का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा आयोजित किए जाएंगे। खेले गये खेल, गतिविधियों की फोटो, वीडियो आदि इंडिया पोर्टल पर अपलोड किए जायेंगे।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि विभिन्न इंडोर,आउटडोर एवं मनोरंजनात्मक गतिविधियां जैसे वॉक, दौड़, व्हालीबाल, हॉकी, फुटबॉल, टेनिस बाल, क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, रस्साकसी, नींबू,बोरा दौड़, रस्सीकूद, खो-खो, लंगडी दौड़, प्लंक चैलेंज एवं अन्य लोकप्रिय एवं स्थानीय खेल कराया जाएगा। जिला मुख्यालय में 29 अगस्त को व्हालीबाल मैच का आयोजन प्रात: 8 बजे से किया जाएगा। जिसकी तैयारी की जा चुकी है।

खेल अधिकारी महासमुंद श्री घृतलहरे ने जिले के खेल संबंधित विभागों, कार्यालयों, संस्थाओं, उच्च शिक्षा विभाग, विद्यालयों, खेल संघों, राजीव युवा मितान क्लब एवं अन्य संस्थाओं से आग्रह किया है कि 21 से 29 अगस्त 2023 के मध्य किसी एक दिन गतिविधियां स्वतंत्रता सेनानी या भारतीय प्रसिद्ध खिलाडियों के नाम से टीम बनाते हुए मेजर ध्यानचंद ट्रॉफी खेल गतिविधियां संचालित सक्रिय एवं स्वस्थ जीवन शैली, अपने फिटनेस एवं स्वास्थ्य के लिए हर दिन 30 मिनट का समय निकालें। अपने परिवार एवं लोगों को जागरूक करने फिट इंडिया की शपथ दिलायें। 

सोशल मीडिया में फोटो टैग करते हुए अच्छे फोटो एवं वीडियो शेयर करें। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news