धमतरी

भाजपा नेताओं ने की स्वयंभू शिवलिंग की पूजा
26-Aug-2023 10:28 PM
भाजपा नेताओं ने की स्वयंभू शिवलिंग की पूजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 26 अगस्त। सावन माह में इस बार सियासी दलों से जुड़े लोगों की आस्था पहले से अधिक प्रबल नजऱ आ रही है। कोई कथा और अभिषेक के सहारे अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे हैं तो कोई पहाड़ और जंगलों में जाकर अपने अराध्य को खुश कर टिकट और जीत की कामना कर रहे हैं।

 गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के पूर्व आए पुरुषोत्तम सावन मास में सत्ता पक्ष के एक बड़े नेता ने एक धार्मिक कार्यक्रम करा हजारों लोगों से सीधा संवाद कायम किया। इसके बाद क्षेत्र के मौजूदा नेतृत्वकर्ता ने भी एक धार्मिक संगठन को आगे रख हर सप्ताह रुद्राभिषेक करा रहे हैं।

इसी क्रम में भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे धमतरी जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रघुनंदन साहू ने भी कोटाभर्री (सिहावा नगरी) में विराजित स्वयंभू शिवलिंग भीमाकोटेश्वर महादेव का दर्शन लाभ लेकर पूजा-अर्चना कर अपने मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना की।  उनके साथ प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य निरंजन सिन्हा,वरिष्ठ भाजपा नेता शिवप्रताप ठाकुर,मगरलोड के पूर्व जनपद अध्यक्ष श्याम साहू ,कुरुद के पूर्व जनपद सदस्य देवेन्द्र साहू ने भी भोलेनाथ का दर्शन लाभ लेकर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि एंव सर्वविद उत्कर्ष की कामना की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news