धमतरी

श्रवण मरकाम का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
27-Aug-2023 7:06 PM
श्रवण मरकाम का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 27 अगस्त। सिहावा विधानसभा क्षेत्र क्र.56 से. पूर्व विधायक श्रवण मरकाम को भाजपा के अधिकृत प्रत्यासी बनाये जाने पर मगरलोड में प्रथम आगमन पर भाजपा मंडल मगरलोड के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

सर्वप्रथम मगरलोड में जयगुरु बाबा बैताल मंदिर और जय बूढ़ादेव मंदिर में श्रवण मरकाम ने पूजा अर्चना की और वहीं उपस्थित मण्डल के ज्येष्ठश्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने श्रवण मरकाम का तिलक वंदन, पुष्पहार, आतिशबाजी व नारे लगाकर स्वागत किया।

मगरलोड मेन रोड बाजार से भाजपा कार्यालय तक स्थानीय लोगों से आगामी चुनाव में भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी होने के नाते मुझे अपना बहुमूल्य वोट देने का निवेदन करते हुए सभी मण्डल व मोर्चो के कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया।

जनसम्पर्क पश्चात भाजपा कार्यालय मगरलोड में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को चुनाव में अपनी पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प करते हुए आगामी चुनावो के विषयों में रणनीति तैयार कर राज्य से ठगेश सरकार को जड़ से निकाल फेंकने की चर्चा की गयीं।

उक्त कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री, मण्डल प्रभारी राजेन्द्र गोलछा, मंडल के सहप्रभारी भीखम सेन,जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा,महामन्त्री द्वय रामायण सिन्हा,यवन साहू,भवानी यादव, शत्रुघ्न साहू,हिरंजय साहू,टीकम साहू,लोकेश साहू,मिलन नेताम, हेमंत साहू,जीवराखन साहू,खिलेश साहू, पार्षद नरेश अग्रवाल, बसंत साहू, टिकेश्वर साहू, घनश्याम साहू, मुरली सिन्हा,दिव्यन्द्र सिंह परिहार, पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष दुर्गा साहू, पार्षद झमित सिन्हा,नंदनी सिन्हा,कविता यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उर्वशी साहू, महामंत्री भानुप्रिया साहू,राधा साहू,डुगेश्वरी साहू, हेमकुमारी चौहान,नीरादेवी साहू शांति देवांगन इतेश्वरी साहू,सरपंच गैंदा बाई साहू,मनोरमा साहू,युगल साहू,खूबचंद साहू सहित अधिक सख्या में पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news