धमतरी

सिहावा विधायक ने विभिन्न निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
28-Aug-2023 2:49 PM
सिहावा विधायक ने विभिन्न निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 28 अगस्त।
शनिवार को डॉ. लक्ष्मी ध्रुव विधायक सिहावा एवं उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के द्वारा बिरनासिल्ली पुल व रंगमंच नाली निर्माण का भूमिपूजन एवं सिन्हा समाज के भवन का लोकार्पण किया। 

बिरनासिल्ली का पुल निर्माण के स्वीकृति होने फारेस्ट विभाग से एन.ओ.सी. नही मिलने के कारण निर्माण कार्य विगत 2 वर्ष से बंद था। विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव के सतत प्रयास के कारण फारेस्ट एन.ओ.सी. प्राप्त होने से 8.22 करोड़ के बिरनासिल्ली पुल निर्माण हेतु दिनांक 26.08.2023 को भूमिपूजन किया गया। यह बिरनासिल्ली क्षेत्र के लगभग 36 से ज्यादा ग्रामों को सुविधा मिलेगी यह पुल इस क्षेत्र के बहुप्रतिक्षित मांग पूर्ण होने से लोगों में भारी उत्साह है। 

यह सीतानदी टाइगर उदन्ती क्षेत्र है इस पुल के निर्माण होने से जंगल क्षेत्र के लखनपुरी, अमलीडीह, फरसगांव, मुहकोट, आमझर, जोगीबिरदो, ठोठाझरिया के ग्रामीणों को फायदा होगा इसके साथ खल्लारी, रिसगांव पहुंच मार्ग का रास्ता खुलेगा इसके अतिरिक्त फरसियां में नहरपारा में रंगमंच निर्माण 3 लाख, व फरसियां सिन्हा समाज भवन 4 लाख का लोकार्पण किया गया। एवं कैटतराई में 4 लाख नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया ग्राम कैटतराई में नाली नहीं होने से गांव के लोग किचड़ से पीडि़त थे, जिससे लोगों में खुशी की लहर है। 

उक्त कार्यक्रम में भूषण लाल साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी नगरी, दुर्गेशनंदनी साहू जनपद सदस्य, मीना धु्रव सरपंच ग्राम पंचायत फरसियां, शिवदयाल साहू उपसरपंच, लिलम्बर साहू, सुभाषचंद कश्यप ग्राम व्यवस्था समिति, मीना साहू, सरोज साहू, उमेश साहू, ज्ञानचंद, डामेश्वरी बकडिय़ा, ममता यादव, पन्ना लाल सिन्हा मंडलेश्वर सिन्हा समाज, सुशीला समारी बाई कमार रामेश्वरी मंडावी सावित्री बाई नेताम नीरा बाई नेताम उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news