रायपुर

राधा कृष्ण मंदिर समता कॉलोनी में कल और जैतुसाव मठ में तीन दिन का कृष्ण जन्मोत्सव
06-Sep-2023 3:02 PM
राधा कृष्ण मंदिर समता कॉलोनी  में कल और जैतुसाव मठ में तीन दिन का कृष्ण जन्मोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 सितंबर।
राधा कृष्ण मंदिर समता कॉलोनी में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिर समिति ने पूरी  तैयारियां कर ली है। गुरुवार को जन्माष्टमी उत्सव पर भगवान श्रीकृष्णा का दुग्ध अभिषेक कर पूजा आरती की जाएगी। 

मंदिर समिति के अध्यक्ष घनश्याम पोद्दार,रमाकांत पाण्डेय, प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष मंदिर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कोलकाता के कारीगर प्रतिमा एवं संपूर्ण मंदिर परिसर का आकर्षक सजावट कर रहे हैं। 

गुरुवार को सुबह 9 बजे से 101 किलो दूध से भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक  श्रृंगार किया जाएगा। सायं 4 बजे से श्री कृष्ण की झांकी और अर्ध रात्रि में भगवान का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा महा आरती में भक्तजन शामिल होकर पूजन आरती एवं प्रसादी ग्रहण कर सकते हैं।  दूसरे दिन महिला मंडल  शुक्रवार की दोपहर रानी सती दादी का मंगल पाठ  करेंगी। जो शाम तक चलेगा तक तदुप्रांत प्रसादी वितरण भंडारा का आयोजन किया गया है।

इसी तरह से जैतुसाव मठ में भी आयोजन किया गया है। गुरुवार आधी रात श्री कृष्ण की जन्माष्टमी शुक्रवार को दोपहर राज्य भोग आरती और प्रसाद वितरण, सोमवार को दोपहर श्री कृष्ण की छट्ठी आरती।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news