बीजापुर

सहायक आरक्षक की हत्या में शामिल नक्सली गिरफ्तार
27-Sep-2023 9:17 PM
सहायक आरक्षक की हत्या में शामिल नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर, 27 सितंबर। कुटरू क्षेत्र से पुलिस की संयुक्त टीम ने एक सहायक आरक्षक की हत्या में शामिल फरार नक्सली को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को कुटरू थाना व डीआरजी की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर तेलीपेंटा की ओर निकली हुई थी। इस दौरान जवानों की टीम ने सहायक आरक्षक संजय बेडजा की हत्या में शामिल नक्सल मिलिशिया सदस्य मंगलू तेलम निवासी पेठा थाना कुटरू को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के मुताबिक 20 जून 2023 को सहायक आरक्षक संजय बेडजा की नक्सलियों ने हत्या की थी। जिसमें मिलिशिया सदस्य मंगलू तेलम भी शामिल था। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध कुटरू थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news