रायगढ़

डेंगू को लेकर निगम का सफाई महा अभियान फेल - मनीष गांधी
28-Sep-2023 1:17 PM
डेंगू को लेकर निगम का सफाई महा अभियान फेल - मनीष गांधी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 28 सितम्बर। सांसद प्रतिनिधि मनीष गांधी ने कहा कि डेंगू महामारी को लेकर नगर निगम के द्वारा आज महा अभियान चलाया जाना था। जिसे लेकर कांग्रेस की वर्तमान निगम सरकार तीजा का पर्व मनाने में शामिल रही जिस शहर ने जवान मौत देखा हो। ओर जब आज पूर्व निर्धारित निगम के द्वारा महा सफाई अभियान चलाया जाना था। तब इस पर्व को मनाने के लिए आज ही का दिन क्यों चूना गया? तीन तीन मौत होने के बाद भी निगम में बैठी कांग्रेस की शहर सरकार पूरी तरीके से फेल साबित हो गई।

आम लोगों को अब पता भी चल गया की झूठे वादे और आम जनता को गुमराह करने के लिए कांग्रेस पूरी तरीके से दोषी है। पूरे शहर में जब डेंगू एक महामारी का रूप लेते जा रही है वहीं कांग्रेस की महापौर तीजा त्यौहार के नाम पर साडिय़ों का वितरण कर आम लोगों को इस महामारी से ध्यान भटकने व अपनी राजनीतिक हितों को साधने के लिए काम कर रही है। निश्चित तौर पर तीजा का पर्व मनाना चाहिए मगर ऐसे वक्त पर नहीं जब शहर में डेंगू की महामारी अपने चरम पर है। महापौर आज के अपने उद्बोधन में प्रदेश के कामों को गिनवाने में लगी हुई थी। मगर महापौर रहते हुए रायगढ़ में उनके द्वारा करवाए गए एक भी विकास कार्यों को वह समाज के सामने नहीं रख पाई इससे जाहिर होता है कि निगम अपने इन साढे तीन से चार वर्षों में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं कर पाई हैं।

केंद्र के द्वारा किए गए कार्यों को अगर छोड़ दे तो महापौर को अपनी उपलब्धि बतलाने के लिए एक भी ऐसा काम नहीं है। जिसे शहर के लोगों को बतला सके की हां यह बडा काम मैंने इस शहर के लिए किया है। आज शहर का यह हाल है कि लोग मूलभूत आवश्यकताओं के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। महापौर मैडम को शहर की जनता को यह बतलाना चाहिए की डेढ़ से दो माह पूर्व स्वास्थ्य विभाग व निगम के संयुक्त बैठक में जब डेंगू को लेकर सारी तैयारी के बारे में चर्चा कर ली गई थी तो क्या कारण रहा कि आज डेंगू पूरे शहर में विकराल रूप लेते जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news