बलौदा बाजार

भाटापारा में विस स्तरीय भरोसा यात्रा
03-Oct-2023 7:48 PM
भाटापारा में विस स्तरीय भरोसा यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 3 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार विधानसभा स्तरीय कांग्रेस भरोसा यात्रा का आयोजन किया गया, मावली माता मंदिर ग्राम सिंगारपुर से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर द्वारा झंडा दिखाकर के शुभारंभ किया गया।

यात्रा कंडार, दतरेंगी, भाटापारा कांग्रेस भवन से तरेंगा, लिमतरा होते हुए, दामाखेड़ा में समापन हुआ, यात्रा मे भाजपा के 15 साल बनाम कांग्रेस के 5 साल के कार्यों पर आधारित है, कांग्रेस ने जो कहा वो किया, भूपेश बघेल सरकार ने राजीव गांधी न्याय योजना, बिजली बिल हाफ योजना, कर्ज माफी, भूमिहीन मजदूरों को आर्थिक सहायता, तेंदूपत्ता मानको को 4000 प्रति मानक बोरा, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, 10,000 गौठान का निर्माण, गोबर व गोमूत्र खरीदीं, जैसी अनेक योजनाओं से जनता का भरोसा जीत लिया हैं। इसलिए भरोसा यात्रा द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी रही हैं।

यात्रा प्रभारी प्रमोद तिवारी, रायपुर लोकसभा के प्रभारी अशोक आहुजा, प्रदेश प्रतिनिधि सतीश अग्रवाल, पूर्व विधायक चैतराम साहू, सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, छाया विधायक सुनील माहेश्वरी, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू, मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष अमित शर्मा,आयोग सदस्य गणेश सिंह ध्रुव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता सत्यनारायण ठाकुर, कांग्रेस नेताओं ने भूपेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियां गिनाई।

सतीश अग्रवाल कहा कि छत्तीसगढ़ की कमान सभाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते पौने पांच सालों में राज्य के विकास के लिए विशेष पहल की हैं। चाहे बात ग्रामीण इलाकों की हो या फिर शहरों मे रहने वाले लोगों की हो। हर वर्ग के विकास के लिए भूपेश सरकार ने योजनाएं बनाई हैं। साथ ही बताया राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिलने वाली 9 हजार रुपए प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी से किसान पहले की तुलना मे काफी मजबूत हुए हैं।

इस यात्रा के दौरान उपस्थित सुनील, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि परमेश्वर वर्मा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र यदु, सिमगा जनपद उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, केदार मिश्रा, एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news