बलौदा बाजार
बलौदा बाजार, 19 अक्टूबर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नम्रता जैन द्वारा बताया गया है। जिले की निर्वाचित नहीं हुये ग्राम पंचायतों को छोडक़र शेष समस्त ग्राम पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2023 -24 हेतु 15वे वित्त अनुदान का प्रथम किश्त प्रदान किया गया है।
भारत सरकार के नियमानुसार राशि का आहरण पंचायतों को प्रदद विषयो से संबंधित कार्यों में किया जाना होता है।
यह राशि अनुदान के प्रक्रिया के अंतर्गत दो चरणों में प्रदाय की जाती है। जहाँ प्रथम चरण में राशि ग्राम पंचायतों के बैंक खाते में प्राप्त होती है तत्पश्चात अनुमानत: एक माह के बाद द्वितीय चरण में यह राशि पंचायतों के ई ग्राम स्वराज पोर्टल में राशि परिलक्षित होती है। इसके पश्चात ही पंचायत राशि आहरण करने में सक्षम होगी। वर्तमान में द्वितीय चरण का कार्य राज्य स्तर के वित्त विभाग से संचालित है एवं शीघ्र ही द्वितीय चरण का कार्य वित्त विभाग से पूर्ण किये जाने की अपेक्षा है।