बीजापुर

सुरेश बने कांग्रेस अजा के प्रदेश सचिव
20-Oct-2023 10:01 PM
सुरेश बने कांग्रेस अजा के प्रदेश सचिव

बीजापुर, 20 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जय माता मरई महार समाज  जिला इकाई के अध्यक्ष सुरेश चंद्राकर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुसूचित संगठन एवं कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए उन्हें अनुसूचित जाति का प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सुरेश चंद्राकर  नए जिम्मेदारी मिलने से बेहद उत्साहित हैं। 

अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव बनाये जाने के बाद शुक्रवार को सुरेश चंद्राकर ने अपने निवास में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि वे पिछले 15 सालों जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के पद में रहकर पार्टी के लिए निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य कर चुके हैं। 

ज्ञात हो कि सुरेश वर्तमान में जय माता मरई महार समाज के जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है। समाज के साथ -साथ अन्य समाजों में सुरेश की अच्छी खासी पकड़ है। छत्तीसगढ़ में विस चुनाव की घोषणा हो चुकी है। ऐसे समय में सुरेश को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। 

सुरेश ने कहा कि मुझ पर भरोसा कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुझे ये जिम्मेदारी दी है। इस जिम्मेदारी को वे अच्छे से निर्वहन करने की पूरी कोशिश करेंगे।  नई जिम्मेदारी के लिए सुरेश ने अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और  बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी का आभार व्यक्त किया हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news