बेमेतरा
जिले में सबसे बड़े निकाय में मतदान के लिए 24 मतदान केन्द्र
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 27 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव में नगर पालिका के 25 हजार से अधिक मतदाताओं के निर्णायक भूमिका होगी। जिले के आठ निकायों में सबसे अधिक मतदाता वाले बेमेतरा नगर पालिका में 24 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शहर में सबसे अधिक मतदाता कोबिया वार्ड में है। जिले के बूथ क्रमांक 31 में महिला व पुरूष मतदाताओं की संख्या समान है।
जिले के सबसे बड़े निकाय में मतदान के लिए 24 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला मुख्यालय के 21 वार्डों के मतदाताओं के लिए बनाए गए मतदान मतदान केंद्रों में लेखन कार्य पूरे हो गए हैं। वहीं अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। शहर के 24 बूथ में आधे से अधिक बुथो में महिलाओं की संख्या पुरुषों के अपेक्षा अधिक है। वही बूथ क्रमांक 10 में 685 पुरुष व 684 महिला समेत 1369 मतदान है। बूथ क्रमांक 13 में 809 पुरुष व 810 महिला मतदाता है। वही 24 बूथो में से 15 बूथों में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। केवल 8 मतदान केंद्रो में पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है।
शहर के चार बूथों में 1500 से अधिक मतदाता
निर्वाचन के दौरान 1500 से अधिक मतदाता वाले भूतों में दो ईवीएम मशीन का उपयोग किया जाना है। इस स्थिति में जिला मुख्यालय के बूथ क्रमांक 13 में 809 पुरुष एवं 810 महिला मतदाता समेत कुल 1619 मतदाता है। वहीं भूत क्रमांक 26 में 764 पुरुष एवं 750 महिला मतदाता समेत कुल 1514 मतदाता है। बूथ क्रमांक 31 में 754 पुरुष एवं 754 महिला मतदाता समेत 1508 वोटर है। दिशा क्रमांक 32 में 832 पुरुष व 800 महिला मतदाता समेत 1632 मतदाता है।
1000 से कम मतदाता वाले 7 बूथ
जिला मुख्यालय में 1000 से कम मतदाता वाले 7 बूथ है, जिसमें बूथ क्रमाक 11 में 465 पुरूष एंव 506 महिला मतदाता समेत 971 मतदाता है। बुथ क्रमाक 658 मतदाता है। क्रमाक 17 में 901 मतदात है जिसमें 453 पुरूष व 448 महिला मतदाता है।
बूथ क्रमाक 20 में 322 पुरूष व 312 महिला मतदाता समेत 635 मतदाता है। बूथ क्रमाक 25 में 322 पुरूष व 336 महिला मतदाता समेत 658 मतदाता है। बूथ क्रमाक 27 में 361 पुरूष व 384 महिला मतदाता है। बूथ क्रमाक 29 में 414 पुरूष व 423 महिला मतदाता समेत 635 मतदाता है वही शहर के बूथ क्रमाक 33 में 416 पुरूष एवं 458 महिला मतदाता समेत 874 मतदाता है। शहर के बूथ क्रमााक 10 तक में 1369 मतदाता है जसतक 685 पुरूष व 684 महिला मतदाता है। बूथ क्रमाक 12 में 647 पुरूष व 693 महिला मतदाता मिलाकर 1340 मतदाता है। शहर के करीब 25 हजार से अधिक मतदाताा है जिसमे महिलाओ की संख्या पुरूष मतदाताओ की अपेक्षा अधिक है। संख्या को देखा जाये तो शहर के मतदाताओ का रूख निर्णायक सािबत हो सकता है।
बूथ पुरुष महिला कुल मतदाता
10 685 684 1369
11 465 506 971
12 273 285 558
13 809 810 1619
14 647 693 1340
15 000 000 0000
16 384 428 812
17 453 448 901
18 515 448 963
19 322 312 643
20 646 684 1331
21 686 734 1420
22 617 583 1100
23 425 461 886
24 610 651 1261
25 322 336 638
26 764 750 1510
27 361 384 785
28 735 740 1475
29 414 422 836
30 308 327 635
31 754 754 1508
32 832 800 1632
33 416 458 874