महासमुन्द

जिला स्तर पैरा एथलेटिक्स, दिव्यांग बच्चों ने जौहर दिखाए
20-Dec-2023 3:03 PM
 जिला स्तर पैरा एथलेटिक्स, दिव्यांग बच्चों ने जौहर दिखाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 दिसंबर।
कलेक्टर प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में फॉच्र्यून फाउंडेशन समाज सेवी संस्था तथा जिला पैरा स्पोट्र्स संघ महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में 14 और 15 दिसंबर को जिला स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण तथा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राशि त्रिभुवन महिलांग अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद, अध्यक्षता विपिन महंती व विशिष्ट अतिथि गुरमीत कौर, संजू राजा, अनिता निर्मलकर, अंजनी साहू, सी के साहू द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई। 

मुख्य अतिथि राशि महिलांग ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आयोजन के लिए निरंजन साहू को बधाई दीं एवम् खिलाडिय़ों को खेल में बढ़ चढक़र हिस्सा लेने व अपनी प्रतिभा को निखारने हेतु शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि गुरमीत कौर ने दिव्यांग खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 

प्रतियोगिता के दूसरे दिन अतिथि के रूप में संतोष कुमार चंद्राकर अध्यक्ष सब्जी मंडी महासमुंद,मनोहर महंती संचालक शिशु संस्कार केंद्र महासमुंद, जागेश्वर सिन्हा, लक्ष्मी कांत सिन्हा, रंभा जायसवाल की उपस्थिति रही। आयोजन में विभिन्न खेल प्रतियोगिता गोला फेंक, तवा फेंक, भाला फेंक, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ में भाग लेने वाले तथा विजेता खिलाडिय़ों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

आयोजक मंडल से मिली जानकारी अनुसार प्रतियोगिता का परिणाम दृष्टि बाधित वर्ग में सब जूनियर में ज्योति निषाद ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान व 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कियाए ममता ध्रुव ने 100 मीटर में प्रथम स्थान, 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। त्रिलोक विश्वकर्मा ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, ईशान भोई ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 

जूनियर वर्ग में श्वेता ध्रुव ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जागृति दीवान ने तवा फेंक में प्रथम स्थान व 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सुकदेव केवट ने 100 मी. 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान व गोला फेंक में दूसरा स्थान प्राप्त किया। निखिल यादव ने गोला फेंक में प्रथम स्थान, 100 मी.200 मी.दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में लक्की यादव ने 200 मी.दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।     भूपेंद्र पटेल ने 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 

अस्थिबाधित वर्ग के जूनियर में मुकेश ध्रुव ने भाला फेंक, तवा फेंक में प्रथम स्थान, हेमा निषाद, द्रोपति निषाद ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, राजेश कुमार ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, छगन सोनवानी ने 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान व 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

मो.हकीम ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में तोरण यादव ने भाला फेंक, तवा फेंक में प्रथम स्थान, हीराधर सिदार ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

वहीं बिंदा यादव ने 100 मीटर ट्राईसिकल रेस में सबसे आगे रहकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सविता निषाद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन निरंजन साहू अध्यक्ष फॉच्र्यून फाउंडेशन तथा जिला पैरा एथलेटिक्स संघ महासमुंद द्वारा किया गया। निरंजन साहू द्वारा सफल आयोजन हेतु कलेक्टर महासमुंद का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शिक्षा, खेल, समाज कल्याण, मीडिया, अध्यक्ष राइस मिल एसोसिएशन महासमुंद व अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news