बलौदा बाजार

गाय मांस बेचने का आरोप, दो गिरफ्तार
23-Dec-2023 2:04 PM
गाय मांस बेचने का आरोप, दो गिरफ्तार

बलौदाबाजार, 23 दिसंबर। पुलिस ने सिमगा थाना क्षेत्र में गाय मांस बचने के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से बड़ी मात्रा में गौवंश के मांस के टुकड़े मांस काटने के औजार सहित गाय पकड़ा गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बताया कि सिमगा थाना क्षेत्र के गणेशपुर व विश्रामपुर में गायों की कटिंग व मांस बिक्री की जानकारी मिलने पर सिमगा थाना पुलिस व पुलिस लाईन से अलग टीम बनाकर दबिश दी गई।  घटना स्थल से गाय के कटे हुए अंगों के साथ मांस मिले हैं। दो आरोपियों याकुब मसीह व योहान मसीह निवासी गणेशपुर को गिरफ्तार किया गया, वहीं मांस बिक्री में अन्य राज्यों के आरोपी भी संलिप्त होने की जानकारी मिली है। इस कार्य में संलिप्त अन्य लोगों की भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों पर अभी पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। यह आगे भी जारी रहेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news