बस्तर

नक्सल हमला, जवाबी फायरिंग पर भागे
29-Dec-2023 2:22 PM
नक्सल हमला,  जवाबी फायरिंग पर भागे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 29 दिसंबर।
सुकमा जिले में नक्सलियों ने जवानों पर बीजीएल से हमला किया। जवानों ने जवाबी फायरिंग की। जवानों के भारी पडऩे पर नक्सली जंगल-पहाडिय़ों का सहारा लेकर भाग गए। सर्चिंग उपरांत सभी टीमें सकुशल कैंप वापस आ गई।

गुरुवार को सुकमा जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्र अंतर्गत मोरपल्ली के जंगलों के आस पास नक्सलियों की सूचना पर 201 वाहिनी कोबरा एवं जिला बल की  संयुक्त टीम को रवाना किया गया था। नक्सलियों ने जवानों को आता देख उनके ऊपर हमला शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों को हानि पहुंचाने बीजीएल सेल से भी हमला किया गया।

जवानों ने भी बिना देर किए नक्सलियों पर जवाबी फायरिंग की। जवानों के नक्सलियों पर भारी पडऩे पर नक्सली जंगल पहाडिय़ों का सहारा लेकर भाग खड़े हुए।
सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को अपने कब्जे में लेकर गहन सर्च किया गया। सर्चिंग उपरांत सभी टीमें सकुशल कैंप वापस आ गई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news