बिलासपुर

कांग्रेस नेता पर सुसाइड के लिए उकसाने का एक और एफआईआर दर्ज
06-Jan-2024 11:57 AM
कांग्रेस नेता पर सुसाइड के लिए उकसाने का एक और एफआईआर दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 6 जनवरी।
कांग्रेस नेता अकबर खान और तैयब हुसैन पर सरकंडा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। 

कुछ दिन पहले भी अकबर खान के खिलाफ ऐसे ही एक मामले में अपराध दर्ज हुआ था। चांटीडीह के 56 वर्षीय रज्जब अली ने 4 अक्टूबर 2022 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने मुख्यमंत्री के नाम एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें लिखा था कि प्रताडऩा के कारण वह जान दे रहा है। मेरे परिवार को भी खतरा है। मृतक के बेटे अरमान अली, रहमान अली, रियाज और पड़ोसियों से बयान के बाद यह बात सामने आई थी कि दोनों कांग्रेस नेता अकबर खान और तैयब हुसैन मृतक पर लगातार उसे पर अपनी जमीन और दुकान को खाली करने के लिए दबाव डाल रहे थे। जांच के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

मालूम हो कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद सिविल लाइन पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के अपराध में पिछले सप्ताह भी अकबर खान और दो अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग छात्र सिद्धांत नागवंशी ने पिछले साल आत्महत्या कर ली थी। पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर पिता वीरेंद्र नागवंशी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट ने सिविल लाइन सीएसपी को कड़ी फटकार लगाते हुए अपराध दर्ज करने का निर्देश दिया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news