बिलासपुर

धान खरीदी के 12 दिन शेष, लक्ष्य 32 फीसदी पीछे
11-Jan-2024 1:30 PM
धान खरीदी के 12 दिन शेष, लक्ष्य 32 फीसदी पीछे

कलेक्टर ने कहा-जाम के कारण खरीदी बंद होने की नौबत न आने दें  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 11 जनवरी।
कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा है कि जाम के कारण एक भी धान खरीदी केन्द्र बंद होने की नौबत नहीं आने चाहिए। बफर लिमिट को पार कर जाम की स्थिति की संभावना वाले केन्द्रों से धान उठाव कार्य में तेजी लाया लाएं। उन खरीदी केन्द्रों की पहचान कर ज्यादा संख्या में राईस मिलर्स के लिए डीओ काटा जाए, ताकि धान खरीदी के लिए केन्द्र में जगह बन सके। शरण ने अफसरों की बैठक लेकर धान खरीदी अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

उल्लेखनीय है कि इस साल 31 जनवरी तक खरीदी की सीमा तय की गई है। इस अवधि में अवकाश को छोडक़र अब केवल 12 खरीदी दिवस खरीदी के लिए शेष रह गए हैं। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 10 तारीख तक धान खरीदी के कुल लक्ष्य का 68 प्रतिशत खरीदी कर लिया गया है। जिले का इस साल का खरीदी लक्ष्य 6 लाख 20 हजार मीटरिक टन के विरुद्ध अब तक 4 लाख 21 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। प्रतिदिन लगभग 20 हजार मीट्रिक टन की आवक हो रही है। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी अभियान में वास्तविक किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वहीं बिचौलिया अथवा दलाल किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया, उप पंजीयक सहकारिता श्रीमती मंजू पाण्डेय, जिला सहकारी बैंक के सीईओ प्रभात मिश्रा सहित मार्कफेड एवं नान के अधिकारी मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news