बीजापुर

स्वा. कर्म. संघ की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनी जेबा
11-Jan-2024 8:44 PM
स्वा. कर्म. संघ की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनी जेबा

बीजापुर, 11 जनवरी। गुरुवार को यहां जिला चिकित्सालय के सभागार में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला चिकित्सालय ईकाई की आवश्यक बैठक आहुत की गई थी,  जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 

सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए जिला चिकित्सालय ईकाई के अध्यक्ष मुकेश पटेल ने संघ के सभी साथियों का स्वागत किया। वार्षिक शुल्क का निर्धारण करने, हड़ताल अवधि का सीएचओ संवर्ग के कर्मचारियों का लंबित वेतन, संघ का विस्तार करने संबंधी कई विषयों पर चर्चा की गई। 

बैठक में शेख जेबा नाज़, स्टॉफ नर्स को संघ की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई। साथ ही जेबा को महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनाने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जेबा नाज़ ने संघ को नई ऊंचाईयों तक ले जाने एवं मजबूती प्रदान करने हेतु पूर्ण प्रयास करने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष के उद्बोधन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सदाशिव दुर्गम सहित मुकेश पटेल, मनीषा देवांगन, गौरी खम्हेले, पी शरद,  जेबा नाज़, लोकेश ठाकुर, प्रभा कावटी, सोमलु कुडियम, डी एस परस्ते, देव लहरी, सागर गावड़े, ललिता, शंकर गुरला, सरिता, वर्षा आदि उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news