बस्तर

न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने मनाया स्वामी विवेकानंद जयंती
13-Jan-2024 3:33 PM
न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं  ने मनाया स्वामी विवेकानंद जयंती

जगदलपुर, 13 जनवरी। जिला अधिवक्ता संघ, बस्तर ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती न्यायालय परिसर में मनाई गई। 
अधिवक्ता झरना बांगर ने अपने संबोधन में कहा कि 12 जनवरी को भारत के गौरव आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती है। स्वामी विवेकानंद करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं इसलिए इनके जन्मदिन 12 जनवरी को देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। ये स्वामी विवेकानंद ही थे जिन्होंने विदेशों में भारतीय योग-वेदांत की शिक्षा व दर्शन को विदेशों में ख्याति दिलवाई।

वरिष्ठ अधिवक्ता सपन देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज हर युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत है। उन्होंने कहा कि उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। वह पुरुष या स्त्री जो बदले में कुछ नहीं मांगता. पूर्ण रूप से नि:स्वार्थ व्यक्ति, सबसे सफल है, यही सफलता की कुंजी है।

इस अवसर पर आनंद मिश्रा, सपन देवांगन, झरना बांगर, प्रतिमा राय, विशाल दुबे, दंतेश्वर राव, अरुण दास, सरिता सथपथी, कृष्णानंद झा, भूपेन्द्र ठाकुर, ईशनारायण पांडे, सागर देवरे आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news