बीजापुर
चारों मंडल संयोजक बदले गए
20-Jan-2024 9:38 PM
कलेक्टर ने नए मंडल संयोजकों का जारी किया आदेश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 20 जनवरी। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही अब प्रशासनिक सर्जरी शुरू हो गई है। इस कड़ी में बीजापुर में पहली प्रशासनिक सर्जरी करते हुए कलेक्टर ने जिले के चारों मंडल संयोजकों को हटाकर नए मंडल संयोजकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।
आदिवासी विकास विभाग के अधीन नए मंडल संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है। नये आदेश में बीजापुर के लिए मंडल संयोजक कैलाश रामटेके, उसूर के लिए रामप्रसाद सारके, भैरमगढ़ के लिए शिवकुमार समरथ व भोपालपटनम के लिए नंदकुमार मरकोंडा को मंडल संयोजक की नई जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। यह आदेश बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडेय ने जारी किया हैं। तत्कालीन मंडल सयोजकों को उनके मूल संस्था में वापस कर दिया गया हैं।