धमतरी

प्राण प्रतिष्ठा पर कर्णेश्वर धाम भक्ति से सराबोर रहा, मनी दिवाली
23-Jan-2024 2:34 PM
प्राण प्रतिष्ठा पर कर्णेश्वर धाम भक्ति से सराबोर रहा, मनी दिवाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 23 जनवरी।
अयोध्या में प्रभु राम जी के मंदिर निर्माण और राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन कर्णेश्वर धाम रामभक्ति से सराबोर रहा। सुबह से ही मन्दिर परिसर में भीड़ रही। देउर पारा वासियों के साथ मिलकर कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट ने राम चन्द्र की पूजा-अर्चना कर महा आरती की। भगवान के जयकारे लगाए, प्रसादी वितरण की।

राम लला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव के बृहद आयोजन में संस्कृति विभाग के माध्यम से दिन भर मानस गान का आयोजन हुआ।जिसमें जग तारणी मानस परिवार साकरा,नय करुणा मयी महिला मानस मण्डली उमर गांव,राम दरबार मानस मण्डली डीही पारा, घतुला,रामभरोसा मानस मण्डली पावद्वार, जय कर्मा महिला मानस मण्डली फरसिया ने मानस गान किया।मन्दिर को फूलमालाओं व रंगोली से आकर्षक सजाया गया।

केशरिया लाइट मन्दिर परिसर की शोभा बढ़ा रहे थे । सान्ध्य कालीन बेला में 5100 राम दीपों से मन्दिर को सजा कर आतिशबाजी की गई। ट्रस्ट ने अयोध्या में कार सेवा करने वालो आनंद अवस्थी, प्रकाश बेश,बिंदु साहू,कमलेश देवांगन,कलम सिंह पवार को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सिहावा विधायक ने अपनी उपस्थिति दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम लला के विराजने का पवित्र दिवस हम सबके लिये सौभाग्यशाली पल है। भगवान राम का वनवास काल की मधुर यादे क्षेत्र से जुड़ी हुई है ,भगवान राम के कदम यहाँ कदम पड़े थे सप्त ऋषियों की इस पावन भूमि में राम वन पथ गमन अंर्तगत राम चन्द्र की मूर्ति विराजित है। 

ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने अयोध्या में 500 वर्षों के संघर्ष के उपरांत ,भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा व मन्दिर निर्माण के लिये संघर्ष करने वालो को याद करते हुए कार्यक्रम में सबकी उपस्थिती पर आभार माना। पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,पूर्व विधायक पिंकी शाह ने भी भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा पर सबको बधाई दी। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, पूर्व कोशाध्यक्ष निकेश ठाकुर, सह सचिव राम भरोसा साहू, ललित शर्मा, नागेंद्र शुक्ला, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, अंजोर निषाद, भानेन्द्र ठाकुर, नारायण सिंह बेश, राजेन्द्र गोलछा, बंटी जेन, भरत निर्मलकर, मोहन पुजारी, देवेंद्र मिश्रा, छबि ठाकुर, महेंद्र कौशल, प्रेम लता साहू, डोमार मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा, प्रताप सुरेशा, योगेश साहू, आर एस नेताम, अमिता साहू, रामूलाल साहू, कली राम साहू, हेमिन बंजारे, मेहतरीन कुरे, राम लाल नेताम, कमल डागा, मोहन नाहटा, उत्तम साहू, संतु साहू, रामेश्वरी साहू आदि की उपस्थिति रही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news