धमतरी

हटकेश्वर वार्ड में रामायण प्रतियोगिता का समापन
23-Jan-2024 4:03 PM
हटकेश्वर वार्ड में रामायण प्रतियोगिता का समापन

भगवान रामचंद्र के बताए मार्ग पर चलने की है जरूरत- ओंकार 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 23 जनवरी।
शहर के हाटकेश्वर वार्ड में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष सभी भव्य मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके समापन अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ओंकार साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर विजय देवांगन ने की।

विशेषरूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ईश्वर देवांगन, पूर्व एल्डरमेंन लखन पटेल, पार्षद गीताजंलि महिलांगे, अम्बर चन्द्राकर, चितेन्द्र साहू, उदय साहू उपस्थित रहे। रामायण प्रतियोगिता में अंचल सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में मानस मंडली के द्वारा भगवान सिया राम जी के कथा का वाचन किया हुए। इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने भगवान सियाराम जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। 

उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा हम सभी को भगवान सियाराम चंद्र जी के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। छत्तीसगढ़ भगवान राम का नैनिहाल है। इसीलिए  भूपेश बघेल जी के कांग्रेस सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ में जहां जहां भगवान श्री राम पधारे थे उस जगह को चिन्हित कर जीर्णोधार करने का काम किया गया। हमारे धमतरी जिला के सिहावा पर्वत श्रृंखला में सप्तऋषि आश्रम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सिहावा को राम वन गमन परिपथ योजना मे सम्मिलित किया है। सिहावा पर्वत श्रृंखला का सप्तऋषि आश्रम राम वन गमन पथ के उन 9 धार्मिक पर्यटन स्थलों में से एक है, जिन्हें राम वन गमन पथ के अंतर्गत विकसित किया जा रहा है। इस जगह के विकास और पुनर्वास से श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि होगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना - राम वन गमन पथ के माध्यम से भूपेश बघेल सरकार ने इन आश्रमों के इतिहास और धार्मिक महत्व को जीवित रखने का प्रयास किया है। 

महापौर विजय देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरी दुनिया में रामायण का मंचन एवं मानस गान के जरिए आराध्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रामायण मानस मंडली महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है रामायण मानस मंडली भगवान राम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। विधायक ओंकार साहू ग्राम मुजगहन, लिलर(आ), श्यामतराई, भोथली, सांकरा, कंडेल में आयोजित रामायण कार्यक्रम शामिल हुए इस बड़ी दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news