धमतरी

कारसेवकों का कर्णेश्वर ट्रस्ट ने किया सम्मान
23-Jan-2024 4:03 PM
कारसेवकों का कर्णेश्वर ट्रस्ट ने किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 23 जनवरी।
कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट ने कार सेवकों का सम्मान किया। कर्णेश्वर धाम में अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनका सम्मान किया।

कार सेवक आनंद अवस्थी ने भाव विभोर होकर बताया कि वर्ष 1992 में पचपन कार सेवक नगरी सिहावा से अयोध्या गये थे। जहाँ सभी ने कार सेवा की थी। कारसेवक आनंद अवस्थी, कलम सिंह पवार, प्रकाश बेश, सुरेंद्र प्रजापति, बिंदु साहू का ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता व पदाधिकारियों ने श्री फल व स्मृति चिन्ह से उनका स्वागत किया।

इस दौरान निकेश ठाकुर,ललित शर्मा, नागेंद्र शुक्ला,राम भरोसा साहू,भरत निर्मलकर, प्रदीप जैन, योगेश साहू, गगन नाहटा,अंजोर निषाद, दुर्गेश साहू, प्रेमलता नागवंशी, रामगोपाल साहू, मोहन पुजारी, महेंद्र कौशल,प्रताप सुरेशा, कमल डागा,ह्रदय साहू,देवेन्द साहू,देवेंद्र मिश्रा,उत्तम साहू अनिरुद्ध साहू,मिलेश साहू,ईश्वर जांगड़े,बल्लू सेन,राम लाल नेताम ,छबि ठाकुर आदि मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news