बलौदा बाजार

सनातन धर्म का यह सूर्योदय है - शिवरतन
24-Jan-2024 7:37 PM
सनातन धर्म का यह सूर्योदय है - शिवरतन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 24 जनवरी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ-साथ भाटापारा नगर में भी जश्न का माहौल रहा। उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने भी नगर के विभिन्न स्थानों मंदिरों में पहुंच कर राम जी की पूजा-अर्चना कर सभी के सुख: समृद्धि के लिए कामना की।

शिवरतन ने बताया कि आज सनातन के लिए अद्भुत दिन है। जीवन धन्य हो गया, अयोध्या में भगवान दिव्य भव्य मंदिर में विराजित हो गए, मोदीजी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा। आज मन पुलकित हो गया।

  शिवरतन ने आगे कहा कि, प्रभु राम के बिना ना तो यह दुनिया चलती है और ना ही देश चलता है। जब रामलाल पधार रहे हैं तो देश और प्रदेश का राममय होना स्वाभाविक है। फिर हमारा छत्तीसगढ़ तो प्रभु राम का ननिहाल है, हमारे यहां तो भांजे का पैर धोया जाता है। पूरे देश और विश्व के साथ में छत्तीसगढ़ की जनता भी रामलला का उत्सव मनाने के लिए आतुर थी, यह 500 वर्षों का संघर्ष था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news