दुर्ग

ई-रिक्शा से गिरकर युवती घायल
09-Feb-2024 3:08 PM
ई-रिक्शा से गिरकर युवती घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 फरवरी।
ई रिक्शा चालक की लापरवाही से सहेलियों के साथ बैठकर ई रिक्शा में बैठी  युवती रोड पर जा गिरी, जिससे उसके सिर में चोट आई और उसे इलाज के लिए नागपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती करना पड़ा। शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपी ई रिक्शा चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज किया है। 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अशोक रतन मोवा रोड रायपुर निवासी आनंद अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी चचेरी बहन कुमारी प्रगति अग्रवाल निवासी नागपुर यहां पर अंजोरा दुर्ग स्थित मैत्री डेंटल कॉलेज में एमटीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। 23 दिसंबर की दोपहर को 2 बजे वह नागपुर जाने के लिए मैत्री डेंटल कॉलेज के सामने से ई-रिक्शा में सवार होकर  रेलवे स्टेशन अपनी अन्य सहेलियों के साथ जा रही थी। जलाराम वाटिका के आगे पुलगांव नाला के पहले ई-रिक्शा चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक ई-रिक्शा चलते हुए ई-रिक्शा को तेजी से मोडा। इससे प्रगति अग्रवाल नीचे रोड पर जा गिरी और उसके सिर में चोटे आई। उसे जिला अस्पताल दुर्ग ले जाकर भर्ती किया गया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बीएम शाह अस्पताल भिलाई में भर्ती किया गया। दो-तीन दिन बाद उसकी स्थिति में सुधार न होने पर उसे नागपुर स्थित न्यूरान अस्पताल में ले जाकर भर्ती किया गया।

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news