बलौदा बाजार

प्रदेश पिछड़ा वर्ग बैठक में देवांगन हुए शामिल
10-Feb-2024 2:33 PM
प्रदेश पिछड़ा वर्ग बैठक में देवांगन हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 10 फरवरी। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में शामिल हुए इंजिनियर के के देवांगन सदस्य प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत लाल वर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

मोर्चा के सभी पदाधिकारी को आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मंडल एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और केंद्र सरकार के योजनाओं को गांव-गांव तक बताने और उसका लाभ दिलाने को कहा, वहीं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू ने भी मोर्चा के सभी लोगों को छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका बताई, साथ ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा संगठन में प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर बधाई दी।

बैठक के बाद मोर्चा के सभी लोगों द्वारा भरत लाल वर्मा को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर भव्य स्वागत किया गया, इंजीनियर के के देवांगन ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भरत लाल वर्मा को भाजपा प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर बधाई शुभकामनाए दी।

इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, महामंत्री राकेश चंद्राकर, रमेश सोनवानी, सहित प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news