धमतरी

रामलला के दर्शन को रवाना हुए धमतरी से दर्शनार्थी
15-Feb-2024 4:23 PM
रामलला के दर्शन को रवाना हुए धमतरी से दर्शनार्थी

रंजना साहू ने झंडा दिखा किया रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 15 फरवरी।
अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम जी का दर्शन करने धमतरी विधानसभा के दर्शनार्थियों का बुधवार को रंजना साहू ने आरती तिलक वंदन कर भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी विधानसभा से 75 मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण भगवान श्री राम जी के दर्शन करने निकले हैं जो की 14 फरवरी से 18 फरवरी तक तीर्थ यात्रा में रहेंगे।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दरमियान समस्त क्षेत्र के कर्मठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने मेहनत कर प्रदेश में भाजपा की सरकार लाए, इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्पेशल ट्रेन से भक्तों को अयोध्या दर्शन कराया जा रहा है। उसी कड़ी में धमतरी विधानसभा से भी जत्था रवाना हुआ, दर्शनार्थियों को रवाना करते हुए पूर्व विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने कहा यह क्षण भावनात्मक है, 550 सालों के संघर्ष के बाद भव्य रूप से प्रभु श्री राम जी की प्राणप्रतिष्ठा हई है। प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रभु श्री राम का दर्शन करना एक सपने जैसा है। आज वह सपना जब पूरा हो रहा है तो हृदय प्रफुल्लित है। हम सब के आराध्य प्रभु श्री राम की कृपा समस्त देशवासियों पर बनी रहे ऐसी कामना करते हैं।

उक्त अवसर पर श्रीमती साहू के साथ नगर निगम नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा, भाजयुमो जिला महामंत्री जय हिंदुजा, शेखर सिन्हा, भागवत यादव, पार्षद सरिता असाई, पार्षद प्राची सोनी, दौलत वाधवानी, सीमा चौबे, नीतू त्रिवेदी, रुपा नामदेव सहित अन्यजनों ने अयोध्या जा रहे शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, आमदी मंडल अध्यक्ष मुरारी यदू, भोथली मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर सहित सभी दर्शानार्थियों का अभिनंदन कर उन्हें रवाना किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news