कोण्डागांव

कलेक्टर ने किशोर न्याय बोर्ड एवं सखी सेंटर का किया निरीक्षण
17-Feb-2024 10:51 PM
कलेक्टर ने किशोर न्याय बोर्ड एवं सखी सेंटर का किया निरीक्षण

कोण्डागांव, 17 फरवरी। गुरुवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

 इस दौरान सर्वप्रथम वे बाल कल्याण समिति के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने निरीक्षण करते हुए चाइल्डलाइन हेतु नवीन कार्यालय स्थापना के लिए किए जा रहे कार्यों को देखने के साथ भवन की अवस्था को देखते हुए इसके पुनर्निर्माण हेतु ईई आरईएस को कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने किशोर न्याय बोर्ड का निरीक्षण करते हुए भवन के ऊपर बने शेड को अस्थाई कब्जे से मुक्त कराते हुए खाली कराकर किशोर न्याय बोर्ड द्वारा अपने कार्यों में प्रयोग हेतु निर्देशित किया एवं महिलाओं की सहायता हेतु स्थापित वन स्टॉप सखी सेंटर का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात हुए वे सरगीपाल पारा स्थित बालिका गृह पहुंचे। जहां उन्होंने बालिका गृह में रह रही बालिकाओं से चर्चा करते हुए, उनकी दैनिक दिनचर्या, शिक्षा व्यवस्था, भोजन एवं खेल संबंधी व्यवस्थाओं के संबंध में उनसे जानकारी ली।

कलेक्टर ने बालिका गृह में उत्तम व्यवस्थाओं हेतु तारीफ करते हुए बच्चों को जूडो एवं तीरंदाजी के साथ वॉलीबॉल, बैडमिंटन जैसे अन्य खेलों को भी खिलाने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर द्वारा खेलों में बालिकाओं की उपलब्धियों एवं इस बालिका गृह की बालिका के स्पेन में खेल प्रशिक्षण प्राप्त करने की जानकारी मिलने पर सराहना करते हुए और अच्छे प्रदर्शन हेतु सभी को प्रोत्साहित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news