कोण्डागांव

नशे में हुड़दंग, प्रधान आरक्षक निलंबित
18-Feb-2024 10:30 PM
नशे में  हुड़दंग, प्रधान आरक्षक निलंबित

कोण्डागांव, 18 फरवरी। कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने अपने विभाग के प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में प्रधान आरक्षक का मुख्यालय पुलिस रक्षित केंद्र कोण्डागांव आदेशित किया गया है। प्रधान आरक्षक बिशेश्वर नेताम को शराब सेवन कर हुड़दंग करने के चलते निलंबित किया गया है।

 घटना के संबंध में एसडीओपी निमितेष सिंह परिहार ने बताया कि, जोबा कैम्प में पदस्य प्रधान आरक्षक बिशेश्वर नेताम 7 फरवरी 2024 को शराब का सेवन कर हुड़दंग कर रहा था। जिसके चलते प्रधान आरक्षक को जिला अस्पताल कोण्डागांव लाकर डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया है। एसडीओपी ने आगे बताया कि, पुलिस अधीक्षक ने घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के चलते छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 में निहित प्रावधानों का उल्लंघन किये जाने पर प्रधान आरक्षक बिशेश्वर नेताम को आज निलंबित कर दिया हैं। निलंबन अवधि में प्रधान आरक्षक का मुख्यालय रक्षित केन्द्र कोण्डागांव रहेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news