कोण्डागांव

गृह मंत्री अमित शाह 22 को कोंडागांव में, भाजपा की तैयारी बैठक
20-Feb-2024 10:54 PM
गृह मंत्री अमित शाह 22 को कोंडागांव में, भाजपा की तैयारी बैठक

कोण्डागांव, 20 फरवरी। देश के गृह मंत्री अमित शाह का 22 फरवरी को आगमन हो रहा है। कोंडागांव आगमन के  तैयारी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तैयारी को लेकर भाजपा पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारी दी गई।

गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह का आगमन 22 फरवरी को बस्तर क्लस्टर के तहत कोंडागांव आगमन हो रहा है, जिसकी तैयारी के लिए जिला भाजपा कार्यालय में बैठक की गई ।

 इस दौरान मनोज जैन प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, पूर्व जिला अध्यक्ष जिला, प्रवीर सिंह बदेशा, जिला महामंत्री तरुण साना, जिला महामंत्री आकाश मेहता, जिला कार्यालय मंत्री दयाराम पटेल जिला कार्यालय प्रभारी संतोष पात्रे, मंडल अध्यक्ष शहर जैनेंद्र ठाकुर ,महामंत्री कुलवंत चहल, अल्प संख्यक मोर्चा कार्य समिति सदस्य जितेंद्र सुराना,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता नेताम,संजय मोदी, दिलवाल कपाडिय़ा, परितोष त्रिपाठी, विकास दुआ ,गामा जायसवाल, बंटी नाग,प्रिंस ढिल्लन,लक्ष्मी नारायण, प्रशांत पात्रे, पिंटू पाणिग्रही सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी  मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news