कोण्डागांव

मधु को साहित्य वैभव सम्मान
28-Feb-2024 9:48 PM
मधु को साहित्य वैभव सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 28 फरवरी।
जय जोहार साहित्य व संस्कृति संस्थान द्वारा   ग्यारह एकल काव्य संग्रह के रचनाकारों  की पुस्तकों चार साझा सँग्रह का वृहद विमोचन व सम्मान समरोह का आयोजन वृंदावन हाल सिविल लाइन में पच्चीस फरवरी को आयोजित किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार व आयुष विश्विद्यालय के कुलपति डॉ संजय अलंग,  भाषविद डॉ चितरंजन कर वरिष्ठ लेखक गिरीश पंकज  सहित  संस्था अध्य्क्ष डॉ सीमा निगम  की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

इस अवसर पर कोंडागांव जिले की शिक्षिका साहित्यकार मधु तिवारी को उनके साझा काव्य संग्रह जय जोहार जय कलमकार  में शामिल अपनी रचनाओं के लिए साहित्य वैभव सम्मान से उपस्थित अतिथियों के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, पुस्तक की विमोचित प्रति भेंट कर सम्म्मनित किया।

 उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व शिक्षिका मधु शिक्षा और साहित्य के साथ सामाजिक और शैक्षिक सरोकारों के विभिन्न आयामों में अपने रचनात्मक योगदान के लिए जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अनेक सामाजिक,  शैक्षिक, सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा विभिन्न अवसरों पर सम्म्मनित किया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भी राज्यपाल शिक्षक सम्मान सहित अनेको बार प्रशस्ति पत्र प्रदान कर  उनकी प्रतिभा को सम्म्मनित किया है। ।

दो एकल काव्य संग्रह सहित बीस से भी अधिक साझा कविता संग्रह कहानियां, लेख देश के प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए है। हिंदी के साथ छत्तीसगढी भाषा मे भी कविता कहानी, बाल साहित्य लिखकर शिक्षा में उनका उपयोग कर बच्चों का भविष्य सँवारने हेतु प्रयास रत है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप भाषाई कौशल बढ़ाने साहित्य से बच्चों को जोड़ कर एफ एल एन पाठ्य सामग्री तैयार कर   देश का भविष्य सँवारने प्रतिबद्ध है।

सम्मान समारोह में डॉ. सीमा निगम, प्रीति प्रसाद रश्मि लता मिश्रा,  डॉ. सीमा अवस्थी,डॉ शशि दुबे, डॉ सुषमा झा सहित प्रदेश भर के सौ से अधिक साहित्कार कवि वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news