गरियाबंद

नारी शक्ति वंदन पर पीएम का वर्चुअल संवाद
07-Mar-2024 7:59 PM
नारी शक्ति वंदन पर पीएम का वर्चुअल संवाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 7 मार्च।
मैनपुर भारतीय जनता पार्टी मैनपुर की ओर से नारी शक्ति वंदन पर प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के शिक्षक कॉलोनी सामुदायिक भवन मैनपुर में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोकसभा 2024 के चुनाव की तैयारी पर जोर दिया गया और महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर उन्हें इसका लाभ दिलाने का आह्वान किया। 

सामुदायिक भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति बंधन अधिनियम पारित किए जाने पर सम्मेलन किया गया। समुदायिक भवन में वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत देश के सभी मातृ शक्ति एवं बिहान योजना के अंतर्गत सभी स्वसहायता समूह की दीदियों ने सामुदायिक भवन में पहुंचकर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद को सुना नारी शक्ति के सहयोग से भारत को सशक्त और आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री जी को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा उनके नेतृत्व में देश इसी प्रकार अनवरत प्रगति करता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, भाजपा मंडल महामंत्री दिलीप साहू, मनोहर बघेल, मोहन सिंह कुशवाह, नारी शक्ति वंदन योजना के मंडल संयोजक घनश्याम मरकाम, सरिता ठाकुर, नंदिनी नेताम, तुलसी राठौर, देवन नेताम, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप, व्यापारिक मनोज निर्मलकर, प्रदीप शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुमारी बाई, पटेल युवा मोर्चा कार्य समिति सदस्य रोहित ध्रुव, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली खालको बिहान योजना के अधिकारी सहित स्व सहायता समूह की बहने उपस्थित थीं। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news