धमतरी

शक्ति वंदन से मिलेगा 400 पार का आशीर्वाद - कविंद्र
08-Mar-2024 3:52 PM
शक्ति वंदन से मिलेगा 400 पार का आशीर्वाद - कविंद्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 8 मार्च।
प्रदेश सरकार द्वारा महिला स्व सहायता समूह सशक्तिकरण के उद्देश्य से शक्ति वंदन अभियान के तहत राज्य में 400 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी तारताम्य में धमतरी ब्लॉक के ग्राम रांवा में बुधवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री मोदीजी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर में 19 हजार से भी अधिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिला समूहों को सीधे संबोधित किया। 

प्रधानमंत्री मोदी जी ने पूरे 140 करोड़ भारत वासियों को अपना परिवार बताया और देश के कल्याण में नारी शक्ति के योगदान को सबसे महत्वपूर्ण बताया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कविंद्र जैन ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा नारी शक्ति के लिये प्रमाणिकता के साथ किये गये कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि नारी सृजन का पर्याय है और शक्ति का स्वरूप है। शक्ति वंदन से ही मोदी जी को 400 पार का आशीर्वाद 2024 के आम चुनावों में मिलने वाला है। 

उन्होंने भाजपा की डबल इंजिन की सरकार में स्व सहायता समूहों के सशक्तिकरण, बिहान योजना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में दिख रहे अभुतपूर्व उत्साह महतारी वंदन योजना, तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे क्रांतिकारी कदमों को शक्ति युग की शुरुआत बताया। भाजपा नेता मुरारी यदु, जिला पंचायत सदस्य दमयंतीन साहू ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य मानिक राम साहू, सांसद प्रतिनिधि दयाराम सिन्हा, सरपंच गोपालन पटेल, कोमल यदु, जागेश्वर साहू, केशव साहू, देवेंद्र साहू, पुनीत राम साहू, ज्ञानिक राम साहू, नामदेव राय, दानु साहू, सुरेश सिन्हा, शिवप्रसाद यादव, दौलत राम साहू, क्षत्रपाल चंद्राकर, गिरिवर साहू, जीवराज साहू, पूरण, टोमन, मीना, दीपक बाई, चंपा बाई, संगीता, बुधन्तिन, लीला बाई मंचस्थ थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news