बलौदा बाजार

आयुष्मान सेवा समिति कर रही जरूरतमंदों की मदद
28-Mar-2024 10:36 AM
आयुष्मान सेवा समिति कर रही जरूरतमंदों की मदद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार,  27 मार्च। ग्राम सुहेला इंटरनेट के इस दौर में लोग युवाओं को केवल मौज मस्ती करने वाली पीढ़ी के रूप में ही देखते हैं, लेकिन इस मिथक को छोटे से सुहेला पंचायत के लोग युवाओं ने तोड़ दिया है।

उन्होंने गरीब व बेसहारा लोगों की मदद के लिए आयुष्मान सेवा समिति ग्रुप बनाया है। इसके जरिए वे बेसहारा लोगों के लिए भोजन कपड़े घर और रोजमर्रा की जरूरत का इंतजाम कर रहे हैं। इस ग्रुप से वे लोग जुड़े हुए हैं जो अपनी ओर से पहले से ही इस काम में लगे थे। अब समूह के रूप में सेव कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में ग्रुप के सदस्यों की संख्या 28 है। इसमें सोहेला अंचल के युवा भी जुड़े हैं।

युवा समूह कहती है कि हम लोग तो अपने घर में आराम से रहते हैं लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें दो वक्त की रोटी और छत भी नसीब नहीं होता,  लिहाजा गरीब 2014 के पहले मन में आया कि एक ऐसा समूह तैयार किया जाए जो इस तरह के लोगों की मदद करें।

फिर आयुष्मान सेवा समिति की नींव रख दी। समिति में व्यापारी शिक्षक ग्रामीण नौकरी पैसा के लोग जुड़े हुए हैं। इसके सभी सदस्य मासिक योगदान से सहयोग कर एक-दूसरे को उनके क्षेत्र के जरूरतमंद व्यक्ति की सूचना देते हैं और अपने हिसाब से फिर मदद मुहैया करवाते हैं।

मनबोद निषाद (46) ने बताया कि मां भी अब चल नहीं पाती मैं स्वयं भी लकवा ग्रस्त हूं। कुछ माह पूर्व पिता के गुजर जाने के बाद स्थिति बहुत खराब हो गई तब आयुष्मान समिति को हमारी स्थिति की जानकारी प्राप्त हुई। वह हमारी सहायता करने आगे आए और निस्वार्थ रूप से सेवा करते आ रहे हैं। समिति के सदस्य भुवनेश्वर वर्मा ने बताया आयुष्मान सेवा समिति सुहेला का गठन 2014 से है। समिति का मुख्य उद्देश्य सेवा कार्य है। समिति राजनीतिक से परे हैं। समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। समिति में कोई विशेष पद नहीं है सभी सदस्य हैं सभी अध्यक्ष हैं मिलकर कार्य करते हैं। आयुष्मान समिति के सदस्य लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news