बेमेतरा

भाजपा कार्यकर्ताओं घरों में झंडा लगाकर मनाया विजय संकल्प दिवस
01-Apr-2024 3:45 PM
भाजपा कार्यकर्ताओं घरों में झंडा लगाकर मनाया विजय संकल्प दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 1 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी भिभौरी मंडल की बैठक ग्राम नेवनारा में हुई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने विस्तार पूर्वक आगामी 15 दिवस के कार्यक्रम की चर्चा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने बूथ के घरों में झंडा लगाकर विजय संकल्प दिवस मनाएं।

बूथ की कमेटी की बैठक करें व चुनाव के दृष्टिकोण से मतदाता सूची की समीक्षा करें। पन्ना प्रमुख बनाए बूथ के पदाधिकारी केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभ लेने वाले लाभार्थियों से सम्पर्क करें और उन्हें बताएं कि भाजपा ग्राम के गरीब व जरूरतमंद महिलाओं के लिए योजना चला रही है, जिसका लाभ आप लोग लें।

महिला मोर्चा से प्रदेश की भाजपा सरकार की महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों से सम्पर्क व योजना का प्रचार-प्रसार करने कहा गया। राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने चुनाव के पूर्व भाजपा के द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा किया है। किसानों को 3100 रुपए धान की एकमुश्त राशि, 21 क्विंटल खरीदी व माता और बहनों को उनके खाते में 1000 रुपए देना। प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे प्रारंभ कराना, भाजपा सरकार की 3 महीने की उपलब्धि है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष यशवंत वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संध्या परगनिहा, जिला पंचायत सदस्य राहुल टिकरिहा, भूपेन्द्र टिकरिहा, रवि आडिल, महामंत्री त्रिलोचन वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष संध्या नायक, कल्याणी साहू, नारायण वर्मा, जनपद सदस्य चन्द्रहास वर्मा, अश्वनी वर्मा, आनंद यादव, प्रदीप ठाकुर आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news