बलौदा बाजार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक लाख लीड से बलौदाबाजार जीतने का लिया संकल्प
03-Apr-2024 8:39 PM
भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक लाख लीड से बलौदाबाजार जीतने का लिया संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 3 अप्रैल। जिला भाजपा कार्यालय में बलौदाबाजार शहर मण्डल की बैठक रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, विधायक कुशवान्त साहेब आरंग विधायक, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, देवजी भाई पटेल पूर्व विधायक, कृष्ण अवस्थी जिला महामंत्री, पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष नरेश केशरवानी, नीलम सोनी जिला उपाध्यक्ष, टेशुलाल धुरंधर, धनजय साहू, चितावार जायसवाल नगर अध्यक्ष, सुरेन्द्र टिकरिहा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष संकेत शुक्ला, सुनीता वर्मा जिला मंत्री, रितेश श्रीवासत्व जिला मीडिया प्रमुख समेत भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संपन्न हुई।

 बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को कहा कि बूथ और मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। मोदी जी के हाथ को मजबूत करने के लिए हम सभी भाजपा के सैनिकों को बूथ स्तर पर केंद्र व राज्य भाजपा सरकार द्वारा पूर्ण की गई जनहितैषी योजनाओं को लेकर घर-घर पहुंचकर लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। हम सभी भाजपा के सैनिकों अपने राज्य सरकार द्वारा तीन महीने में पूरे किए गए किसान का धान का बोनस राशि, महतारी वंदन योजना, गैस सिलेंडर, प्रधानमंत्री आवास योजना को पूरी की गई और भी ऐसे कई योजनाओं को घर-घर पहुँचाने का मंत्र भाजपा सैनिकों को दिया।

जिलाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े ने कहा कि हर बूथ में दो दिन में बैठक कर 4 महिला, 4 युवा, 2 सियान का टीम तैयार करना और 10 जगह वाला पेंटिंग, 100 जगह झंडा लगाना है, मतदाता सूची का निरक्षण कर मतदाता सूची में नया नाम जोड़वाना है। गहन मतदाता सूची की जांच, कोई यहां नहीं रहता है उसका नंबर पता कर, उससे बात कर वोट देने आने को फोन करना। जो वोटर हमारे योजना का लाभ ले रहा है और वो निश्चय नहीं कर पा रहा है, उसको अपने पक्ष में वोट देने प्रेरित करें। सभी वोटर से उनके घर जाकर परीक्षण करें, इसको 10 अप्रैल तक पूरा करें। नया नाम जोडऩे का काम 1 मई तक चलेगा, पर आप इसे 5 अप्रैल तक जोडऩे का काम पूर्ण करें।

बैठक मंच संचालन नंदकुमार साहू पूर्व जनपद नगर पालिका अध्यक्ष ने किया एवं आभार प्रदर्शन संकेत शुक्ला ने किया। इस बैठक पर  डॉ. के के साहू, मणिकांत मिश्रा, संतोष शर्मा महिला मोर्चा, सविता प्रदीप साहू, रीटा केशरवानी, अशोक जैन, अक्षर अग्रवल, अलोक अग्रवाल,  पुरुषोत्तम सोनी, आदित्य बाजपेयी मिडिया प्राभरी प्रदेश कार्यसमिति भाजयुमो, सरिता मारके,  वासुदेव सिंह ठाकुर मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा, तरुण वर्मा, मयंक पंजवानी, अंकित हेमनानी, संजू पटेल, खोड़स कश्यप, राहुल सोनी भाजयुमो जिला उपाध्याक्ष, संजय श्रीवास, संजू पटेल, अमितेश नेताम, रेवाराम साहू, पार्षद सतीश पटेल, राकेश ध्रुव, कामेश वर्मा, विकास गुप्ता, नीरज सोनी, नर्सिंग वर्मा पूर्व पार्षद सहित समस्त भाजपा बलौदाबाजार शहर मंडल पदाधिकारीएवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news