बलौदा बाजार

बृजमोहन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को समझाया बूथ मैनेजमेंट
04-Apr-2024 2:25 PM
बृजमोहन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को समझाया बूथ मैनेजमेंट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 4 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक किसी को भी कमतर नहीं आंकती है। इसीलिए पार्टी हर चुनाव को अपनी पूरी ताकत के साथ लड़ती है। पार्टी 12 महीने 24 घंटे सातों दिन चुनाव के लिए तैयार रहती है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता किसी सैनिक से काम नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा तैयार खड़ा है।

यह बात मंगलवार को छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा में भाजपा के चारों मंडल बैठक के दौरान कही।
इन बैठकों का आयोजन निपनिया मंडल के ग्राम भोथीडीह, भाटापारा नगर मंडल भाजपा कार्यालय, भाटापारा ग्रामीण ग्राम तरेंगा और सिमगा मंडल ग्राम दामाखेड़ा में किया गया था। इन बैठक का उद्देश्य लोकसभा चुनाव में भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में बेहतर बूथ प्रबंधन था। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता किसी सैनिक से कम नहीं है जो केवल पार्टी ही नहीं बल्कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत के निर्माण के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले के समय पालिका चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक मुख्य मुद्दा नाली, सडक़, बिजली और पानी का होता था।

लेकिन पिछले 10 बरसों में नरेंद्र मोदी ने देश की दशा और दिशा दोनों बदल दी हैं। आज ग्रामीण इलाकों तक में गरीबों को पक्के मकान, नल जल योजना से जल, 24 घंटे बिजली मिल रही है। जिससे ग्रामीण इलाकों के बच्चों को शिक्षा के लिए बेहतर माहौल मिल रहा है। 

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि वह मोदी जी के इन्हीं कार्यों को लेकर जनता के बीच में जाएं और उन्हें कमल के फूल को वोट देकर मोदी जी को मजबूत बनाने का आह्वान करें।

दुनियाभर में भारत का डंका बज रहा है 
श्री अग्रवाल ने कहा कि आज दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है। भारत एक तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। विकसित छत्तीसगढ़ और  विकसित भारत के लिए कार्यकर्ता जनता से भाजपा को वोट देने के लिए अपील करें। 

कार्यक्रम को उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है कि हमारी महिलाओं को आत्म सम्मान के साथ ही उनको आत्मनिर्भर भी बनाया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत मोदी जी ने महिलाओं को प्रति महीने 1000 देने भी शुरू कर दिए हैं। महिलाओं में आर्थिक आजादी भी आएगी उनकों दूसरों के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मतदाताओं से सीधा संपर्क करना होगा। उनको पार्टी के विचार और कार्य योजनाओं के बारे में जानकारी देनी होगी। जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को समय निकालकर  जन संपर्क करना होगा। शिवरतन शर्मा ने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि, एक महिला दूसरी महिला की बात अच्छे से सुनती और समझती है। इसलिए महिला कार्यकर्ता भी पूरी तैयारी और जानकारी के साथ महिला मतदाताओं के बीच जाएं और कमल के फूल के लिए वोट मांगे। 

बैठक में पूर्व विधायक धरसींवा देवजी भाई पटेल, जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े, राकेश तिवारी, कृष्णा अवस्थी, अनिल पांडेय, मोहन बांधे, अश्वनी शर्मा, सुनील यदु, महाबल बघेल, सुनील मिश्रा, धनीराम साहू, देवक साहू, मथुरा यदु, डबलू ठाकुर, पवन वर्मा, रोशन साहू, केजूराम बघेल, छोटू यादव, चंद्रमणि तिवारी, आनंद यादव, मनिंदर सिंह गुम्बर, योगेश अनंत, गोपाल देवांगन, सतीश सोनी, गोलू देवांगन, टिक्की वर्मा, कमलेश साहू, सुरेश यदु सहित पार्षद और मंडल पदाधिकारी बडी संख्या में उपस्थित थे। 

इस अवसर बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में मल्दी सरपंच भोला वर्मा, पूर्व सरपंच गोढ़ी टी रामप्रसाद साहू, समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों और दूसरे लोगों ने भाजपा की सदायस्ता ग्रहण की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news