गरियाबंद

रूपसिंह साहू ने दी भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई
05-Apr-2024 2:43 PM
रूपसिंह साहू ने दी भक्त माता  कर्मा जयंती की बधाई

राजिम, 5 अप्रैल। सामाजिक कार्यकर्ता रूपसिंग साहू ने 5 अप्रैल भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने माता कर्मा से आशीर्वाद मांगते हुए प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की है। साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज सहित सभी समाजों द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। धार्मिक आयोजन कर शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा निकाली जाती है। माता कर्मा ने संसार के हर सुख दुख को स्वीकारा और डटकर उसका मुकाबला किया। गृहस्थ जीवन में पूर्ण संप्रदा के साथ जीवन यापन कर नारी जाति का सम्मान बढ़ाया और अपने भक्ति भाव से साक्षात भगवान कृष्ण के दर्शन किए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news