गरियाबंद

बृजमोहन को जिताने महिला मोर्चा की बैठक
06-Apr-2024 2:18 PM
बृजमोहन को जिताने महिला मोर्चा की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 6 अप्रैल।
पिछले दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा चुनाव कार्यालय नवापारा में भाजपा महिला मोर्चा की आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमें सभी महिला मोर्चा के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने एक स्वर में भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को भारी मतों से जीताने के लिए कमर कसने की संकल्प लिया। 

इस अवसर पर भाजपा लोकसभा चुनाव प्रभारी संध्या तिवारी, रायपुर जिला ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता चंद्राकर, जिपं सदस्य रानी पटेल, चेतना गुप्ता, तनु मिश्रा, धनमती साहू, अमेरिका, ललिता, नवापारा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, किरण सोनी, हर्षा कंसारी, संतोषी कंसारी, उमा कंसारी, प्रभा बासवार, पार्षद गण पद्मिनी सोनी, ओम कुमारी, अनीता देवांगन, सरोज साहू, शांति साहू, ललिता साहू, हेमीन साहू, दुकालहीन साहू, गीता राजपूत, राज बाई साहू, शांत तारक आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news